- Meerut:-डिप्टी मैनेजर ने पकड़ा महिला का हाथ, ऐन वक्त पर पहुंचे परिजन,जमकर की धुनाई | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 19 जुलाई 2023

Meerut:-डिप्टी मैनेजर ने पकड़ा महिला का हाथ, ऐन वक्त पर पहुंचे परिजन,जमकर की धुनाई

 मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के एक मॉल में हाउस कीपिंग के डिप्टी मैनेजर ने मॉल में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ कर दी और दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान पहले से ही खड़े महिला के परिजनों ने आरोपी को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया।

बाद में पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। हालांकि दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

माधवपुरम की रहने वाली एक महिला कर्मचारी एक मॉल में काम करती है। यहां नोएडा का रहने वाला हाउस कीपिंग का डिप्टी मैनेजर भी काम करता है। कई दिन से महिला कर्मचारी को फोन कर परेशान कर रहा था। देर रात को भी कॉल भी करता था। मंगलवार को उसने महिला से गलत काम करने के लिए कहा। इसकी जानकारी महिला कर्मचारी ने परिजनों को दे दी, जिसके बाद वे भी मॉल में पहुंच गए। जैसे ही आरोपी महिला कर्मचारी को ले जाने लगा तो महिला के परिजनों ने दबोच लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इससे मॉल में अफरा-तफरी मच गई।

वहीं, बाद में ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। काफी देर तक पुलिस के सामने भी आरोपी को पीटा गया, हालांकि बाद में समझौता हो गया। परिजनों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

नाबालिग के साथ शॉप्रिक्स मॉल में घूम रहे दो युवकों को पकड़ा, हंगामा

मेरठ में शॉप्रिक्स मॉल में किशोरी के साथ घूम रहे विशेष समुदाया के दो युवकों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के साथ दोनों युवकों को थाने भेज दिया। यहां किशोरी ने युवकों के पक्ष में बयान देते हुए अपना मित्र बताया, हालांकि पुलिस 151 में कार्रवाई कर रही है।

भाजपा नेता गोपाल शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक कार्यकर्ता ने फोन कर जानकारी दी कि समुदाय विशेष के दो युवक एक नाबालिग के साथ शॉप्रिक्स मॉल में घूम रहे हैं। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ शॉप्रिक्स मॉल चौकी पर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि युवकों ने पहचान बदलकर सोशल मीडिया के जरिए किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और बहला फुसलाकर लव जिहाद के आधार पर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।

गोपाल शर्मा ने इंस्पेक्टर से पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी। उन्होंने घटना की जानकारी एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को भी दी। इस दौरान मौके पर प्रताप विराज मिश्रा, पंकज शर्मा, रोहन, सागर राजपूत, अजय शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर विष्णु कौशिक ने बताया कि किशोरी ने युवकों को मित्र बताते हुए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। जिसके चलते युवकों का 151 में चालान किया जा रहा है।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...