- Meerut:-थाना सरधना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड व गौकशी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 17 जुलाई 2023

Meerut:-थाना सरधना पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड व गौकशी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 आज दिनांक 17.07.2023 को गौकशी के अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरधना पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त पप्पू पुत्र हकीमुल्ला निवासी ग्राम खिर्वा जलालपुर थाना सरधना मेरठ को अभियुक्त के घर से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.12.2022 को अभियुक्त पप्पू द्वारा अपने साथियो के साथ बेगमाबाद के जंगल मे गौंवश बांधकर गोकशी करने हेतु इकट्ठा हुए थे। पुलिस पार्टी के मौके पर पहुँचने पर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना सरधना पर मु0अ0सं0 751/2022 धारा 307 भादवि(पुलिस मुठभेड़) व 3/5/8 गौवध अधि0 व धारा 11(1)ए पशु क्रुरुता अधि0 पंजीकृत कराया था। उक्त अभियोग में अभियुक्त पप्पू निरन्तर फरार/वांछित चल रहा था। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।                                                          

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

1. पप्पू पुत्र हकीमुल्ला निवासी ग्राम खिर्वा जलालपुर थाना सरधना मेरठ। उम्र करीब 48 बर्ष 

अभियुक्त पप्पू का अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 35/22 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना सरधना मेरठ।

2. मु0अ0सं0 183/22 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना सरधना मेरठ।

3. मु0अ0सं0 110/22 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना सरधना मेरठ।

4. मु0अ0सं0 751/22 धारा 307 भादवि(पुलिस मुठभेड़) व 3/5/8 गौवध अधि0 व धारा 11(1)ए पशु क्रुरुता अधि0 थाना सरधना मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 श्री रामजीत सिंह 

2.हे0का0 1727 दीपक कुमार

3.हे0का0 1398 सचिन कुमार

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...