- पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बेड में छिपाया, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 6 अगस्त 2023

पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बेड में छिपाया, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बेड में छिपाया, पुलिस ने किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रियाणा के यमुनानगर में 28 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया और अपने कमरे के ही दीवान बेड में छिपा दिया। किशोरी के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के ही 28 वर्षीय व्यक्ति ने बहला फुसला कर अपने घर पर बुला लिया। किशोरी शनिवार शाम उसके घर पर गई थी। आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। किशोरी ने घबरा कर अपने घर जाने से मना कर दिया। इस पर आरोपी ने उसे अपने ही घर में बेड के अंदर छिपा दिया।

जब देर रात तक किशोरी घर नहीं आई तो परिवार के लोग उसकी खोज करने लगे। परिजन शक के आधार पर आरोपी के घर पर भी गए लेकिन उसने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस पर परिजनों ने बेटी की तलाश के लिए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस शक के आधार पर आरोपी के घर पहुंची।

आरोपी पुलिस को भी गुमराह करता रहा। इसी दौरान पुलिस ने उसके कमरे में बेड की तलाशी ली तो उसमें से किशोरी बरामद हुई। जांच अधिकारी सुषमा ने बताया कि किशोरी को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...