- पंचायत के बीच पति ने पत्नी और प्रेमी को कुल्हाड़ी से मार डाला, खेत में दौड़ा-दौड़ा कर डबल मर्डर | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

पंचायत के बीच पति ने पत्नी और प्रेमी को कुल्हाड़ी से मार डाला, खेत में दौड़ा-दौड़ा कर डबल मर्डर

पंचायत के बीच पति ने पत्नी और प्रेमी को कुल्हाड़ी से मार डाला, खेत में दौड़ा-दौड़ा कर डबल मर्डर


मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के गिजौर्रा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात में महिला और उसके कथित प्रेमी की गोली और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मुख्य आरोपी मुरारी बघेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि इस हत्याकांड के अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। हत्याकांड के बाद गांव में दहशत का माहौल है। दरअसल गुरुवार को महिला महादेवी बघेल एवं उसके जेठ के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक पंचायत बुलाई गई थी। महिला महादेवी बघेल अपने प्रेमी धर्मेंद्र जाट के साथ पंचायत में शामिल हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। धर्मेंद्र सेमरी से 10 किलोमीटर दूर इकहरा गांव का रहने वाला था। महादेवी ने अपने जेठ रामेश्वर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर महादेवी बघेल एवं धर्मेंद्र जाट की मौजूदगी में मुरारी बघेल ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत के बीच अचानक वाद विवाद बढ़ गया। तब खेत में ही महादेवी और धर्मेंद्र की मुरारी बघेल और उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी। पता चला है कि खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर महिला और उसके प्रेमी को मारा गया है। सबसे पहले धर्मेंद्र को गोली मारी गई जिसके कारण वो निढाल होकर गिर गया। उसके बाद कुल्हाड़ी से उस पर वार किए गए। इसके बाद महिला को भी कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। फिलहाल सिर्फ महादेवी बघेल का पति मुरारी बघेल पुलिस की हिरासत में आया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने खेतों से शवों को निकलवा कर बाहर सड़क पर रखवाया है। बाद में उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भिजवाया गया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मौके से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से कई सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल भी मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...