- मदरसे की 13 वर्षीय छात्रा का किडनैप, रेप और हत्या ! यूपी पुलिस ने आरोपी सद्दाम के पैर में मारी गोली | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 12 अक्तूबर 2023

मदरसे की 13 वर्षीय छात्रा का किडनैप, रेप और हत्या ! यूपी पुलिस ने आरोपी सद्दाम के पैर में मारी गोली


 खनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार (12 अक्टूबर, 2023) को पुलिस से एनकाउंटर के दौरान सद्दाम नामक एक युवक को गोली लगी है। सद्दाम पर मदरसे में पढ़ने वाली 13 वर्षीय एक नाबलिग छात्रा से बलात्कार के प्रयास और हत्या का आरोप था।

घायल सद्दाम का पुलिस हिरासत में उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अदालत में कड़ी पैरवी करने और जल्द से जल्द सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला खीरी जिले के थानाक्षेत्र तिकुनियाँ का है। यहाँ के पुलिस अधीक्षक IPS गणेश साहा ने जानकारी दी है कि 8 अक्टूबर को थाने में एक बच्ची की गुमशुदगी की सूचना मिली थी। इस संबंध में केस दर्ज कर के पुलिस जाँच कर रही थी। अगले ही दिन 9 अक्टूबर को लड़की की लाश गन्ने के खेत से बरामद हुई थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। जाँच के दौरान मृतका के पड़ोसी सद्दाम का नाम सामने आया।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को जब लड़की मदरसे में पढ़ाई कर के अपने घर वापस आ रही थी, तब सद्दाम उसे रास्ते में मिला। उसने पीड़िता को अपने पास बुलाया। सद्दाम को पहले से पहचानने के चलते लड़की उसके पास चली गई। थोड़ी देर में सद्दाम लड़की को खींच कर गन्ने के खेत की ओर जाने लगा। जब लड़की को सद्दाम की नीयत पर संदेह हुआ और अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका लगी, तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद सद्दाम ने पीड़िता का गला दबा दिया। जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसके बाद मौका देखकर सद्दाम वहां से भाग निकला। बताया जा रहा है कि पुलिस को सद्दाम की लोकेशन पता चली, तो उसकी घेराबंदी की गई। खुद को पुलिस से घिरता देख सद्दाम ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। सद्दाम को सरेंडर का मौक़ा दिया गया, मगर जब वो नहीं माना, तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। गोली सद्दाम के पैर में लगी है। जख्मी सद्दाम का इलाज पुलिस हिरासत में चल रहा है। SP खीरी ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ अदालत में प्रभावी पैरवी की जाएगी और जल्द से जल्द सजा दिलाने की भी कोशिश की जाएगी।

बता दें कि 8 अक्टूबर, 2023 को पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। जब लड़की का शव बरामद हुआ, तो उसके कपड़े फटे हुए थे। सिर समेत पूरे शरीर पर चोट लगी हुई थी। मृतका की माँ ने कहा कि उसकी पुत्री के मुँह में मिट्टी भरी हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...