- Meerut:-पति से विवाद होने पर महिला ने उठाया ऐसा कदम कि थाने पहुंचा पति,बोला साहब!तलाश दो घरवाली | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 4 नवंबर 2023

Meerut:-पति से विवाद होने पर महिला ने उठाया ऐसा कदम कि थाने पहुंचा पति,बोला साहब!तलाश दो घरवाली


मेरठ-पति के साथ चल रहे विवाद के कारण एक महिला दो बच्चों संग घर से बिना बताए लापता हो गई है। पति ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

लिसाड़ी गेट निवासी टीपू ने बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि दो दिन से घर में पत्नी पति के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो वह अपने काम पर चला गया था।

दोपहर में पड़ोसी ने फोन करके सूचना दी कि उसकी पत्नी घर का ताला लगाकर बच्चों के साथ कहीं जा रही है। उसने पत्नी को उसके मायके व अन्य जगहों पर तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला व उसके बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search