- Meerut:-तहसील दिवस में फरियादी ने अधिकारियों की मौजूदगी में खुद पर उंडेला केरोसिन,मचा हड़कंप | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 4 नवंबर 2023

Meerut:-तहसील दिवस में फरियादी ने अधिकारियों की मौजूदगी में खुद पर उंडेला केरोसिन,मचा हड़कंप


मेरठ से सटे सरधना में दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता पक्ष ने अधिकारियों की मौजूदगी में केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहीं घटना से तहसील में हड़कंप मच गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति के हाथ से केरोसिन छीना।

सरधना के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह माह पहले हुए युवती से हुए दुष्कर्म के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। दबंग पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी से सम्पूर्ण समाधान में कार्रवाई की गुहार लगाने के लिए ग्रामीण पहुंचे थे। हर बार आश्वासन मिलने पर पीड़ित पक्ष के एक व्यक्ति ने शनिवार को केरोसिन उड़ेल लिया। तहसील दिवस में भगदड़ मच गई।

मौके पर मौजूद अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। सीओ को जांच के बाद फिर आश्वासन से परिजन नाराज हो गए जिसके बाद यह कदम उठाया। वहीं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...