शनिवार, 23 दिसंबर 2023

लंदन: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से निकारागुआ जा रहे एक विमान को फ्रांस में रोक लिया गया है। इस विमान में 303 भारतीय यात्री सवार हैं। यह खबर मिलते ही पेरिस से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक विमान को 'मानव तस्करी' के संदेह में फ्रांस में उतार लिया गया है। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास ने यात्रियों से संपर्क के लिए काउंसलर एक्सेस प्राप्त कर लिया है। वे हालात का जायजा ले रहे हैं। यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।
एक टिप्पणी भेजें