- छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक परिवार की दो महिलाओं की तलवार से काटकर हत्या | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 31 जनवरी 2024

छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में एक परिवार की दो महिलाओं की तलवार से काटकर हत्या

 


जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथडीह गांव में एक परिवार की दो महिलाओं की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी तलवार से हमला किया गया।

दो लोग बुरी तरह जख्मी हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

बताया जाता है कि यह वारदात एक महिला से छेड़खानी को लेकर हुए विवाद की परिणति है। हमले में घायल दशरथ मुंडा के अनुसार, उसकी पत्नी के साथ गांव के सुभाष मुंडा ने छेड़खानी की थी। इसका विरोध करने पर झगड़ा हुआ था। बाद में इसे लेकर 30 जनवरी को पंचायत हुई थी, जिसमें मामला सलटा लिया गया था।

छेड़खानी का आरोपित सुभाष मुंडा का पिता चुन्नू मुंडा एक अन्य व्यक्ति के साथ मंगलवार की रात उनके घर में घुस आया। दोनों ने परिवार के सभी सदस्यों पर तलवार से हमला किया। इस हमले में कुल्लू मुंडा (55) और दीपाली मुंडा (20) की मौत हो गई। दशरथ मुंडा और उसका छह वर्षीय बेटा हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हमले में मृत दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले के तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...