- Stock Market: सेंसेक्स 657 अंक टूटा, निफ्टी 21400 के नीचे फिसला | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

Stock Market: सेंसेक्स 657 अंक टूटा, निफ्टी 21400 के नीचे फिसला

 

शेयर बाजार में आज यानी 23 जनवरी को शुरुआती तेजी के बाद अब गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 657.15 अंक की गिरावट के साथ 70,766.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 211 अंक से ज्यादा की गिरावट है।

ये 21,360.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है।

इससे पहले शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर पर हुई थी। बाजार को अच्छे वैश्विक संकेतों से मजबूत मिली। दिसंबर तिमाही में शानदार नतीजों के बाद आईसीआईसीआई बैंक समेत अन्य शेयरों में जमकर खरीदारी दिखी। इसके कारण सेंसेक्स 500 अंक ऊपर खुला। निफ्टी भी शुरुआती कारोबार 21700 के पार पहुंच गया।

जी के साथ सोनी के अपना मर्जर कैंसिल करने के बाद आज जी के शेयर में 25% की गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह 11:38 बजे इसका शेयर 57.85 रुपए (25%) की गिरावट के साथ 173.55 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

शनिवार को बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले 20 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 259 अंक फिसलकर 71,423 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 50 अंक की गिरावट रही। ये 21,571 के लेवल पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली थी। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद IDBI बैंक के शेयर में 13% की तेजी रही थी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...