- गोलियों की गूंज से थरथराया बिहार, एक ही परिवार के 4 लोगों पर चली गोली | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

गोलियों की गूंज से थरथराया बिहार, एक ही परिवार के 4 लोगों पर चली गोली

 

बिहार के खगड़िया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक ही परिवार के 4 लोगों को गोली मारी गई। यहां भूमि विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से एक परिवार के 4 लोगों को गोली लगी है।

गोली लगने के पश्चात् दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना जिले के परबता थाना इलाके के अगुवानी गांव की है। घटना के पश्चात् मौके पर हड़कप मच गया है। यहां दिन दहाड़े हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा उठा है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यहां दो पक्षों के बीच जमीन विवाद था। तत्पश्चात, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी मुकदमे को वापस लेने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।

कहा जा रहा है कि बदमाशों ने दर्जनों राउंड फायरिंग की है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की हालत नाजुक होने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...