- नीतीश कुमार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नोटिफिकेशन जारी; जानें किसे क्या मिला विभाग? | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

नीतीश कुमार कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, नोटिफिकेशन जारी; जानें किसे क्या मिला विभाग?

 Bihar Cabinet Minister Department: बिहार में सीएम नीतीश कुमार की कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा फाइनल हो गया है। जानकारी के अनुसार जल्द ही इसका नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जदयू और भाजपा के बीच विभागों को लेकर सहमति बन गई है। बता दें बीजेपी ने सीएम को इसे लेकर एक लिस्ट सौंपी थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति जता दी है।

फाइनल लिस्ट राज्यपाल को भेजी गई

सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे को लेकर फाइनल लिस्ट राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेज दी है। अब राज्यपाल इस पर मुहर लगाएंगे, जिसके बाद कैबिनेट सचिवालय की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी होगी। सीएम कार्यालय सूत्रों के अनुसार नई सरकार में राज्य का महत्वपूर्ण वित्त विभाग भाजपा की झोली में जा सकता है। बता दें बिहार में सीएम समेत कुल 9 विधायकों ने शपथ ली है। नए बनाए गए मंत्रियों को एक से अधिक विभाग दिया जाएगा। बिहार में नीतीश कुमार 9वीं बार सीएम बनें हैं।

भाजपा कोटे के तीन मंत्री ही रहेंगे

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा कोटे के तीन मंत्री ही रहेंगे। जिसमें दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहले ही शपथ ले चुके हैं। इन तीनों में ही भाजपा कोटे में जाने वाले सभी विभाओं को बांटा जाएगा। दोनों डिप्टी सीएम को आधा दर्जन विभाग दिया जा सकता है। जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम के पास वित्त विभाग, नगर विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, विधि विभाग समेत अन्य विभाग हो सकते हैं। बता दें जेडीयू कोटे से विजय चौधरी, बिजेन्द्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विधायक संतोष सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह को भी मंत्री बनाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...