- भाजपा ने शेयर किया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का वीडियो, कहा- मुस्लिमों को तरजीह देना ही कांग्रेस की नीति है, नड्डा ने कही ये बात | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024

भाजपा ने शेयर किया पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का वीडियो, कहा- मुस्लिमों को तरजीह देना ही कांग्रेस की नीति है, नड्डा ने कही ये बात

  


लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बीच भाजपा ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का वर्ष 2009 का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला हक होने की बात कह रहे हैं।

वीडियो पर भाजपा ने कहा है कि हमारे दावे गलत नहीं हैं। कांग्रेस को हर मामले में तरजीह देना कांग्रेस की स्पष्ट नीति का सबूत है। वहीं अब भाजपा नेता जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन हमारे एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकार छीन कर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। 

वीडियो में मनमोहन सिंह का बयान 
अप्रैल 2009 का एक पुराना वीडियो भाजपा ने अपने ट्टिटर हैंडल पर डाला है। इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले अपना बयान दोहराया है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि जब कभी भी देश के संसाधनों की बात आती है तो अल्पसंख्यकों, विशेषकर गरीब मुसलमानों का हक सबसे पहले होना चाहिए। गरीब मुसलमानों को देश के संसाधनों में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पहले किए दावे पर कायम हैं कि देश के संसाधनों की बात आती है तो मुसलमानों का अधिकार पहला होना चाहिए।

वीडियो
 

भाजपा ने बोला हमला 
वीडियो में पूर्व पीएम के दावों को लेकर भाजपा ने हमला बोला है। कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह का यह स्पष्ट दावा उनके पिछले बयान पर कांग्रेस की अफवाहों और दिए जा रहे स्पष्टीकरण को खारिज करता है। हमारे दावे गलत नहीं हैं, मुसलमानों को तरजीह देना कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट नीति है। यह वीडियो आरक्षण से लेकर देश के संसाधनों तक हर चीज में मुसलमानों को तरजीह देने की कांग्रेस की मानसिकता का सबूत है।

नड्डा ने भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है के कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश में तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा देती है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकारों को छीन कर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। ये ही इन लोगों का छिपा हुआ एजेंडा है। कांग्रेस का घोषणापत्र भी देखेंगे तो वह मुस्लिम तुष्टीकरण से प्रभावित दिखेगा। उन्हें विकास से मतलब नहीं है। इन लोगों को केवल वोटबैंक की राजनीति करनी आती है। जबकि पीएम मोदी कहते हैं देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।

वीडियो

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...