पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से बदल गया है। दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बारिश के आसार भी हैं।पिछले दो-तीन दिन से सुबह के समय कोहरा कम दिखाई दे रहा है। इस समय शहरवासी दिन में धूप का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, रात में पड़ रहा पाला सर्दी को बढ़ा रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनवरी माह में पहली बार रात का तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, दिन का तापमान भी इस माह दो दिन से 20 डिग्री के ऊपर चल रहा है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आज से दिन-रात का तापमान फिर से गिरेगा। एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को शहर का एक्यूआई 133 दर्ज किया गया। गंगानगर में 104, जयभीमनगर 122, पल्लवपुरम 174, दिल्ली रोड 180, बेगमपुल 175 एक्यूआई दर्ज किया गया।
about me


Mix Theme
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Praesent id purus risus.
लोकप्रिय पोस्ट
-
पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी एक महिला को खेत में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना...
-
झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले से रोंगटे खड़े करने वाली खबर है। 20 साल की एक युवती के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उसके साथ रेप किया गय...
-
*पराली जलाने से लगी आग एक बाइक समेत झोपड़ी जल कर राख* हरदोई हरपालपुर थाना क्षेत्र में पराली जलाने की बड़ी घटना सामने आई है। हरपालपुर के जोत...
-
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में दो सगे भाइयों में ऐसा विवाद हुआ कि वो एक की मौत के बाद थमा। इस्माईलाबाद के गांव जखवाला में शराब ...
-
*PN-CM-Review Meeting-Housing & Urban Planning Department* पत्र सूचना शाखा (मुख्यमंत्री सूचना परिसर) सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 ...
-
*सीओ शिल्पी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस वल का फ्लैग मार्च कस्बे में किया गश्त* हरदोई हरपालपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए ...
एक टिप्पणी भेजें