रविवार, 17 अप्रैल 2022

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अब 53वें दिन में पहुंच गई है। दोनों सेनाओं की ओर से गोलीबारी अभी भी जारी है। कीव से सैनिकों को वापस लेने के बाद रूस अब ज्यादा आक्रामक नजर आ रहा है। मैरियूपोल, दोनेत्स्क, लुहांस्क जैसे शहरों पर भारी बमबारी की जा रही है। मैरियूपोल का तो सबसे ज्यादा बुरा हाल है।
इस शहर पर कब्जा करने के लिए रूस ने यहां पर सारी ताकत झोंक दी है, वहीं इरपिन शहर में भी काफी नुकसान हुआ है। रूस ने यूक्रेन के इरपिन में भारी तबाही मचाई है। यहां 71 फीसदी इमारतें तबाह हो चुकी हैं। इरपिन के मेयर अलेक्जेंडर मारकुशिन ने बताया कि 1000 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हैं। इसमें करीब 115 तो पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो चुकी हैं।
एक टिप्पणी भेजें