सोमवार, 18 अप्रैल 2022

खैर बरका चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। मॅूह से झाग निकलते देख परिजन घबडा गए। आनन फानन में युवक को उपचार के लिए खैर सीएचसी में भर्ती कराया। खैर से युवक को मेडीकल कालेज रेफर किया गया है। नगला मऊ निवासी 25 वर्षीय राज कुमार पुत्र बाबूलाल का परिवार में विवाद हो गया।
जिसके चलते युवक ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद युवक के मॅूह से झाग निकलने लगे। युवक को परेशान हालत में देख परिजन घबडा गए। युवक को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। युवक की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडीकल कालेज रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत गम्भीर बनी हुई है।
एक टिप्पणी भेजें