बुधवार, 15 जून 2022

लगभग आधा जून बीत जाने के पश्चात मंगलवार देर शाम लोगो को गर्मी से राहत मिली।हवा चलने के कारण ठंडक का अहसास हुआ तो गर्मी से तपते बदन को राहत मिली।मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार मेरठ एवं आसपास के जिलों में 16-17 जून को बारिश हो सकती है।यहां पारा 3 डिग्री तक नीचे गिर गया है।
मंगलवार को मेरठ का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा जो अभी 40 डिग्री और उससे ऊपर ही जा रहा था। इसी तरह बुधवार की सुबह भी ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार सुबह 8 बजे तक जिले का तापमान कुल 31 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसा लगभग 20 दिनों बाद हो रहा है जब सुबह का पारा 30 डिग्री के आसपास है, जो अभी 37 डिग्री तक रहता था।मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष के अनुसार मेरठ में 16, 17 जून को बारिश की संभावना बन रही है। बरसात होने से मौसम ठंडा होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 20 दिनों से लोग तेज धूप, गर्मी, जलन से परेशान है। लू के थपेड़ों के कारण घर से नहीं निकल रहे।
एक टिप्पणी भेजें