रविवार, 4 दिसंबर 2022


थाना सदर बाजार पुलिस व पुलिस अधीक्षक नगर की SOG टीम द्वारा लूट की घटना का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट का माल बरामद
दिनांक 03.12.2022 को थाना सदर बाजार पुलिस व पुलिस अधीक्षक नगर की SOG टीम द्वारा थाना सदर बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 211/2022 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात थाना सदर बाजार जनपद मेरठ का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त रिजवान पुत्र इकराम निवासी म0नं0 228 करीमनगर ढबाईनगर गली नं0 8 थाना नौचन्दी मेरठ उम्र 32 वर्ष को, मुखबिर की सूचना पर समय 21.10 बजे माल रोड सब-एरिया चौराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त रिजवान उपरोक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त में लूटे गये 15000/ रूपये बरामद हुए व अभियुक्त रिजवान की निशादेही पर अभियुक्त आसिफ उर्फ आशीष अंसारी पुत्र आफताब अंसारी निवासी करीमनगर ढबाईनगर गली नं0 08 हापुड रोड थाना नौचंदी मेरठ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त आसिफ द्वारा मुकदमा उपरोक्त में लूटे गये 85000/- रूपये अपने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे से बरामद कराये तथा 01 पिस्टल 32 बोर व 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर अभियुक्त आसिफ ने अपने बैड के सिरहाने से गद्दा उठाकर बरामद कराये।
अभियुक्त रिजवान व आसिफ उर्फ आशीष अन्सारी उपरोक्त से मुकदमा उपरोक्त में लूटे गये रूपयों की बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढोतरी की गयी व अभियुक्त आसिफ उर्फ आशीष अन्सारी से बरामद पिस्टल के आधार पर धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम की बढोतरी की गयी। अभियुक्त आसिफ उर्फ आशीष अंसारी से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एफजेड को थाना सदर बाजार लाकर धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः-
1. रिजवान पुत्र इकराम निवासी म0नं0 228 करीमनगर ढबाईनगर गली नं0 8 थाना नौचन्दी मेरठ।
2. आसिफ उर्फ आशीष अंसारी पुत्र आफताब अंसारी निवासी करीमनगर ढबाईनगर गली न0 08 हापुड रोड थाना नौचंदी मेरठ।
बरामदगी का विवरणः-
1. एक लाख रूपये।
2. दो मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त।
3. एक पिस्टल 32 बोर।
4. 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर।
5. एक अदद मोटरसाईकिल एफजैड नम्बर UP15.CD.3126 घटना में प्रयुक्त।
अभियुक्त रिजवान से बरामदगी का विवरणः-
मुकदमा उपरोक्त में लूटे गये 15000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन ओपो कम्पनी का।
अभियुक्त आसिफ उर्फ आशीष अन्सारी से बरामदगी का विवरणः-
मुकदमा उपरोक्त में लूटे गये 85000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल एफजैड नम्बर UP15.CD.3126 व एक पिस्टल 32 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर।
आपराधिक इतिहास का विवरणः-
अभियुक्त रिजवान उपरोक्तः-
मु0अ0सं0 211/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सदर बाजार मेरठ।
अभियुक्त आसिफ उर्फ आशीष अन्सारी उपरोक्तः-
मु0अ0सं0 211/2022 धारा 392/411 भादवि व 3/25 आयुद्ध अधिनियम थाना सदर बाजार मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली संयुक्त टीमः-
1. प्र0नि0 देव सिंह रावत थाना सदर बाजार मेरठ।
2. व0उ0नि0 श्री राजकुमार सिंह थाना सदर बाजार मेरठ।
3. प्रभारी उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र शर्मा अपराध टीम नगर क्षेत्र मेरठ।
4. उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार थाना सदर बाजार मेरठ।
5. उ0नि0 श्री सौराज सिंह थाना सदर बाजार मेरठ।
6. उ0नि0 श्री मनीष कुमार थाना सदर बाजार मेरठ।
7. का0 1648 कुलदीप आर्य थाना सदर बाजार मेरठ।
8. का0 419 रविन्द्र कुमार थाना सदर बाजार मेरठ।
9. का0 1821 कुर्बान चौहान अपराध टीम नगर क्षेत्र मेरठ।
10. का0 2499 पंकज कुमार अपराध टीम नगर क्षेत्र मेरठ।
11. का0 1954 गुरदीप अपराध टीम नगर क्षेत्र मेरठ।
12. का0 1844 जितेश शर्मा अपराध टीम नगर क्षेत्र मेरठ।
13. का0 1936 राजू शर्मा अपराध टीम नगर क्षेत्र मेरठ।
14. का0 2371 संदीप खारी अपराध टीम नगर क्षेत्र मेरठ।
एक टिप्पणी भेजें