शनिवार, 14 जनवरी 2023


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जनवरी के शुरुआती 13 दिन में ही साढ़े 4 करोड़ रुपए के चालान कटे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जनवरी के शुरुआती 13 दिन में ही साढ़े 4 करोड़ रुपए के चालान कट गए। दरअसल, इन दोनों एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया और तिपहिया वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। ट्रैफिक पुलिस ने 1 से 13 जनवरी तक 2223 प्रतिबंधित वाहनों के चालान काटे हैं।
महत्वपूर्ण बात ये है कि प्रतिबंधित वाहनों का चालान 'नो एंट्री' में हो रहा है। नो एंट्री की जुर्माना फीस 20 हजार रुपए है। इतना भारी-भरकम जुर्माना होने के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर रोजाना करीब 300 वाहन चालक 'नो एंट्री' के नियम को तोड़ रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें