- थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 15,000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार | दैनिक सच्चाईयाँ

मंगलवार, 17 जनवरी 2023

थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा 15,000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 16.01.2023 की रात्रि में थाना सिविल लाइन पुलिस एवं अपराध शाखा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना सिविल लाईन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-84/2019 धारा 420,411,483 भादवि में वांछित 15,000 रूपये का इनामी वांछित अभियुक्त अमित कुमार सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी क्यू-9, फेस-2 थाना पल्लवपुरम जनपद मेरठ को रोहटा रोड़ बाईपास फ्लाईओवर के पास से समय करीब रात्रि 23.05 बजे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- 1.अमित कुमार सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी क्यू-9, फेस-2 थाना पल्लवपुरम, मेरठ। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0-84/2019 धारा-420,411,483 भादवि सिविल लाईन 2.मु0अ0सं-263/19 धारा-504,506 भादवि सिविल लाईन 3.मु0अ0सं-09/2023 धारा-174ए, भादवि सिविल लाईन 4.मु0अ0सं-272/2022 धारा-504,506 भादवि सिविल लाईन 5.मु0अ0सं-166/2021 धारा-323,498ए,504 भादवि थाना गंगानगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः- 1. निरीक्षक श्री चमन प्रकाश शर्मा अपराध शाखा 2. है0का0 1519 मौ0 आलम थाना-सिविल लाईन 3. का0 2267 चिन्टू सिरोही थाना-सिविल लाईन

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search