शुक्रवार, 13 जनवरी 2023

मेरठ में शक्रवार सुबह पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोकश राजा उर्फ दादू उर्फ शमशेर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस घायल गोकश को पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल लाई है। बता दें कि गोकश राजा 10 मुकदमों में वांछित चल रहा था। लंबे समय से पुलिस राजा की तलाश में दबिश दे रही थी। बता दें कि राजा माधवपुरम में गोकशी की घटना में भी शामिल था।
बृहस्पतविार को मेरठ के ब्रहमपुरी इलाके के माधवपुरम सेक्टर 3 के कमेटी हॉल में गोकशी हुई थी। गोकशी की घटना के बाद से पूरे इलाके में बृहस्पतिवार को काफी बवाल मचा। हिंदू संगठनों के लोगों सहित आम जनता ने काफी विरोध किया था। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया था। खुद सीओ शुचिता सिंह मौके पर पहुंची और गोकशी करने वालों को जल्द पकड़ने का आश्वासन भी दिया था।
इसके बाद से पुलिस लगातार इलाके के सीसीटीवी कैमरे चैक कर गोकश को ढूंढ़ रही थी। शुक्रवार सुबह पुलिस की राजा से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोकश राजा के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस को राजा के पास से ईरिक्शा और गौकशी के औजार भी बरामद हुए हैं। इस दौरान गोकश नो पुलिसकर्मी से पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास भी किया। बता दें कि गोकश राजा पुत्र असलम घंटे वाली गली का रहने वाला है। उम्र 25 साल है।
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया राजा पूर्व में भी गोकशी की घटनाओं में जेल जा चुका है। सुबह पुलिस इसे पकड़ने गई तो राजा भागने की फिराक में था तो फायरिंग में इसके पैर में गोली लगी।
एक टिप्पणी भेजें