- मेरठ:गांजा तस्कर के घर में घुसकर तोड़फोड़, जमकर फायरिंग | दैनिक सच्चाईयाँ

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

मेरठ:गांजा तस्कर के घर में घुसकर तोड़फोड़, जमकर फायरिंग

लिसाड़ी गेट में जगह-जगह नशे का कारोबार पुलिस से रोकने में नाकाम किराए के मकान में रहकर जिले में गांजा की तस्करी करने वाले तस्कर के मकान में दूसरे गंजा तस्कर ने आधा दर्जन साथियों के साथ मिलकर मकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के बाद जमकर गोलियां चलाईं। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गार्डन गली नंबर 3 का है। जहां सादिक नाम का युवक किराए के मकान में रहता है। सादिक गांजे का बड़ा तस्कर है। वह मेरठ सहित आसपास के जिलों में भी गांजा, अफीम और स्मैक की सप्लाई करता है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि आरोपी सादिक से डायल 112 के पुलिसकर्मी भी आए दिन उगाही करते हैं। कुछ दिन पूर्व तस्कर सादिक का लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र मजीदनगर के रहने वाले दूसरे गांजातस्कर चील उर्फ वसीम से विवाद हो गया था। इसी के चलते वसीम ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बुधवार देर रात्रि सादिक घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए करीब आधा दर्जन गोलियां भी चलाई। कॉलोनी के लोगों में भगदड़ मच गई और मकानों के गेट बंद होने लगे। आसपास के लोगों द्वारा सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search