शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

दिनांक 03.02.2023 की सायं लगभग 17:00 बजे मृतक राजू पुत्र शिवराज सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी गली नंबर 2 अंबेडकर विहार मलयाना थाना ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ द्वारा अपना पूर्व का उधार रुपया जितेंद्र उर्फ छोटू पुत्र जयपाल सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष निवासी गली नंबर 2 अंबेडकर विहार थाना ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ से मांगने पर दोनों के मध्य हाथापाई हो गई।
बाद में दोनों ने अपने-अपने घर में आकर झगड़ा होने की बात परिजनों को बताई। सुबह 04:00 बजे अचानक राजू पुत्र शिवराज के सिर में तेज दर्द हुआ जिसको उपचार हेतु समय 05:00 बजे सिरोही अस्पताल बागपत रोड पर लाया गया। इसके बाद सुबह 06:00 सुभारती अस्पताल ले जाया गया जहां दौराने उपचार सुबह 07:00 बजे राजू को मृत घोषित कर दिया गया।
जिसके उपरांत मृतक के शरीर को परिजन अपने घर ले आए। मृतक के शरीर को पंचायतनामा/पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है। उक्त संबंध में वादी शिवराज सिंह की तहरीर के आधार पर थाना ट्रांसपोर्ट नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 34/2023 धारा 304 भादवि पंजीकृत किया गया।
एक टिप्पणी भेजें