- मेरठ:-कांट्रेक्टर संदीप राणा के घर में हुई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार,एक फरार | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 4 फ़रवरी 2023

मेरठ:-कांट्रेक्टर संदीप राणा के घर में हुई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

मेरठ में कांट्रेक्टर संदीप राणा के घर में 1 फरवरी को हुई लूट का खुलासा कर दिया। दो आरोपियों में से एक को पुलिस और स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया।एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि बीमार बच्चे के इलाज के लिए उस पर कर्ज हो गया। कर्ज भरने के लिए उसे ये गलत काम करना पड़ा।घर में फर्नीचर का काम उसी ने किया था, ऐसे में पहले से पता था कि रुपए कहां रखे हाेंगे। गिरफ्तार आरोपी का नाम जावेद है। वह लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जावेद से पुलिस ने लूट के 25 हजार रुपए, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। लूट के आरोपी जावेद ने पुलिस को बताया कि वो मेरठ में PVC वॉल पैनेल और फर्नीचर बनाने का काम करता है। 4 महीने पहले जावेद की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। पिछले तीन महीने से बेटा बीमार चल रहा है। उसकी कंडीशन सीरियस है। बच्चे के इलाज के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों से काफी पैसा लिया। लगभग 2 लाख रुपए वह कर्ज ले चुका है। जावेद ने बताया कि उसने जिन लोगों से पैसा उधार लिया है, वो आए दिन पैसा मांगते हैं। बहुत टेंशन में रहता हूं, कर्ज कैसे उतारूं यह सोचकर परेशान था। कर्ज उतारने के लिए सोचा। मन में अब चोरी, लूट ही घूम रहा था। ऐसे में लूट की प्लानिंग बनाई।जावेद ने बताया कि इस लूट को अंजाम देने के लिए उसे एक साथी चाहिए था। उसने अपने मामा के बेटे सरवर को फोन करके बुलाया। सरवर फिरोजाबाद का रहने वाला है। सरवर से लूट की पूरी प्लानिंग को शेयर किया। लूट के माल के बंटवारे पर वह तैयार हो गया। जावेद ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने कांट्रैक्टर संदीप सिंह राणा के घर में फर्नीचर बनाया था। उसे घर की लोकेशन से लेकर सेफ, फर्नीचर, कैश का आइडिया था। फर्नीचर बनाने के दौरान उसने पूरे घर की रेकी कर ली थी। इस घर में घुसने से लेकर लूट कर भागने में उसे कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए उसने संदीप के घर लूट का प्लान बनाया।मैं तमंचा और सरवर चाकू लेकर घर में घुसे जावेद ने बताया कि मेरे पास एक तमंचा था। सरवर के पास चाकू था। हथियार दिखाकर हमने संदीप और उसके बेटे को बाथरूम में बंधक बनाया। घर में रखे 37 हजार रुपए लूटे। पैसे लूटने के बाद उन दोनों को बाथरूम में ही बंधा छोड़कर घर से निकल आए। लूट की रकम में दो हजार रुपए खर्च हो गए। 25 हजार रुपए मैंने और 10 हजार रुपए सरवर ने रखे। पैसे लेकर सरवर फिरोजाबाद चला गया। CCTV फुटेज से पुलिस बदमाशों तक पहुंची। पुलिस ने राणा फैमिली को बदमाशों की फोटो दिखाकर पूछा कि वो जानते हैं। दो दिन से पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही थी। तभी पता चला कि दोनों में से एक आरोपी बढ़ई है, जो कॉलोनी में कुछ दिन पहले काम करने आया था। इसके बाद पुलिस ने गहराई से तफ्तीश की और जावेद तक पहुंची। SSP रोहित सजवाण का कहना है कि लूट के आरोपी जावेद को अरेस्ट किया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जावेद ने ही संदीप राणा के यहां फर्नीचर बनाया था। उसी दौरान लूट के लिए रेकी की थी। उसके साथी सरवर की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...