- सोलन के किशनपुरा में प्रवासी महिला से दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार | दैनिक सच्चाईयाँ

गुरुवार, 9 मार्च 2023

सोलन के किशनपुरा में प्रवासी महिला से दुष्कर्म, दोनों आरोपी फरार

किशनपुरा में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाली एक महिला के साथ दो लोगों द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी के महिला थाने में दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपना फोन चार्ज करने के लिए साथ लगती झुग्गी में गई थी तो वहां पहले से दो लोग बैठे थे। जैसे ही वह झुग्गी में पहुंची तो उन्होंने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक महिला वापस नहीं आई तो उसके परिजन उसे देखने के लिए साथ लगती झुग्गी में गए। उन्होंने महिला को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। परिजनों को देखकर यह दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला ने इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोच लेगी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search