- 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 25 अप्रैल 2023

26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

 मेष राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल, लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज दबी हुई भावनाएं उभरेंगी। पार्टनर से उन भावनाओं का इजहार भी करेंगे। दांपत्य जीवन में भी हल्के तनाव के बावजूद दिन अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आपका प्रेम संबंध पुराना चल रहा हो या नया अभी स्थापित होना बाकी है, दोनों ही स्थितियों में आपको आज एक नई शुरुआत करनी होगी. कड़वी बातों को भूलकर मन को शांत रखने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। इससे रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी और प्रेम की लताएं बढ़ेगी।

मिथुन राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी। लेकिन जीवनसाथी पर गुस्सा भी आ सकता है। लेकिन वह जल्द ही आपको मनाने में कामयाब होंगे। लव - जीवन के दिन प्रेम सामान्य रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

कर्क राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों का सम्मान करना चाहिए और संदेह नहीं करना चाहिए। किसी और की बातों में आकर अपने रिश्ते को ताक पर न रखें। हमेशा अपनी भावनाओं को महत्व न दें। आज आपको अपने प्रेमी की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहिए।

सिंह राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

वैवाहिक जीवन में सुखद समय रहेगा। आज आपको अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम संबंधों को लेकर आपने जो कुछ सपने या कुछ योजनाएं बनाई होगी, आज उन पर ग्रहण लग सकता है. आज कोई बात प्रेम संबंधों के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह लगा सकती है। समझदारी दिखाते हुए आप कोशिश करेंगे कि बात आगे न बढ़े।

तुला राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। जिन लोगों के घर में शादी की बात चल रही है, उन्हें थोड़ा संभलकर रहना होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आप अपने और जीवनसाथी के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

ऐसा कम ही होता है कि आप और आपका प्रेमी एक साथ किसी चीज का आनंद ले पाते हैं। आज का दिन कुछ ऐसा रहेगा कि लंबे अंतराल के बाद आप दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आएंगे। मन काफी प्रसन्न रहेगा और दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

लव लाइफ के लिए दिन सामान्य रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो कोई पुराना प्यार वापस आ सकता है। दांपत्य जीवन में सूझबूझ से काम लेना होगा। जीवनसाथी से बेवजह नाराज न हों।

मकर राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेमी का आत्मविश्वास आज कमजोर होता हुआ नजर आएगा। वह इतने दिनों से लॉकडाउन से परेशान रहा होगा। आप उनके भीतर ऊर्जा को बढ़ाने के लिए जी जान से प्रयास करेंगे। जोश और उत्साह का संचार करने के लिए आप पूरे दिन एकमत रहेंगे।

कुम्भ राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

आप अपने प्रिय के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा और आपका जीवनसाथी आपसे कुछ जरूरी खर्चों की बात करेगा।

मीन राशि, 26 अप्रैल 2023 लव राशिफल

प्रेम-जीवन में कुछ ऐसी रुकावट आपके सामने आ सकती हैं जिन्हें आप चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे। परेशान होने की बजाय अगर आप कोई हल निकालेंगे तो वह आपकी आंखों के ठीक सामने होगा। उठो और फुर्ती के साथ इसे हल करो।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...