बुधवार, 5 अप्रैल 2023

नागल:पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नागल के अध्यक्ष दीपक गुप्ता महामंत्री अवनीश त्यागी समेत अजय अग्रवाल, बिजेंद्र दीक्षित, विपिन हांडा, संजीव विश्वकर्मा, बिरम प्रधान, मुकेश माहेश्वरी, कंवरसैन, डा. विजय मलिक आदि ने जिला परिवहन अधिकारी व नगर आयुक्त सहारनपुर को भेजे पत्र में जनपद सहारनपुर में चलाई जाने वाली इलैक्ट्रिक सिटी बसों में नागल को भी शामिल किए जाने की मांग की गई।
पत्र में कहा गया कि सहारनपुर से गागलहेडी छुटमलपुर, सरसावा, बेहट, नकुड, रामपुर मनिहारान के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिटी बसें चलाए जाने का प्रस्ताव किया गया है। परंतु इसमें नागल देवबंद मार्ग को नहीं जोड़ा गया है। जबकि सहारनपुर से नागल की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है, यहां के लिए बसें चलाई जाना नितांत आवश्यक है। सहारनपुर के प्रस्ताव में ऐसी जगह के लिए बसें चलाई गई हैं
जहां से सहारनपुर की दूरी 40 किलोमीटर तक है। पत्र में व्यापारियों व दैनिक यात्रियों ने बताया कि नागल रोड पर ऑटो चालक मात्र 5 किलोमीटर दूरी के 20 रूपए वसूल रहे हैं। नागल से सहारनपुर की दूरी मात्र 15 किलोमीटर है जिसका किराया ऑटो चालक 30 रूपए वसूल रहे हैं। जो जनपद सहारनपुर में दूरी के हिसाब से सर्वाधिक किराया है।
एक टिप्पणी भेजें