बुधवार, 3 मई 2023


मेरठ में 19 मई से RLD का समरसता अभियान:निकाय चुनाव खत्म होते ही लोकसभा की तैयारियों में जुटेगा रालोद
पश्चिमी यूपी में अपनी खोई जमी वापस पाने में जुटी रालोद निकाय चुनाव के बाद सीधे लोकसभा चुनाव में जुट जाएगी। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव का पूरा प्लान तैयार कर लिया है। 19 मई से रालोद पश्चिमी यूपी में समरसता अभियान शुरू करने जा रही है। जयंत चौधरी सहित रालोद के अन्य नेता जिलों में जाकर जनता से संपर्क, संवाद करेंगे समरसता अभियान में आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही रालोद की नीतियों के बारे में जन जन को बताया जाएगा। जयंत चौधरी खुद इस पूरे अभियान की कमान संभालेंगे। अभियान का उद्देश्य किसानों के साथ मजदूरों, दलितों को भी अपने साथ लाना है।
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में रालोद ने किसान मजदूर सम्मेलन कराकर सामाजिक एकता का संदेश दिया था। अब समरसता अभियानों के जरिए रालोद एक बार भाईचारे का संदेश देना चाहती है। सर्वसमाज को जोड़ने के लिए ये अभियान चलाया जाएगा।
You Might Also Like
एक टिप्पणी भेजें