- मेरठ:-प्रदेश अध्यक्ष के सामने रालोद व बसपा नेता भाजपा में शामिल , देखें लिस्ट | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 5 मई 2023

मेरठ:-प्रदेश अध्यक्ष के सामने रालोद व बसपा नेता भाजपा में शामिल , देखें लिस्ट

मेरठ। रालोद नेता राममेहर गुर्जर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पप्पू गुर्जर समेत रालोद और बसपा के कई नेता गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। बागपत रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में ये नेता पार्टी में शामिल हुए।बागपत रोड स्थित भाजपा के पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर गुरुवार शाम को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के सामने रालोद और बसपा नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके राममेहर सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में शुमार राममेहर सिंह इससे पहले भारतीय जनसंघ, सपा, जनता दल, भाजपा में भी रह चुके हैं। 2012 में रालोद में शामिल हो गए थे। मेरठ ब्लॉक के दो बार प्रमुख रहे पप्पू गुर्जर ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। वे रालोद टिकट पर मेरठ दक्षिण सीट से चुनाव लड़े। राजेंद्र सिंह चिकारा ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली।

रालोद के महानगर अध्यक्ष उज्ज्वल अरोड़ा ने भी अपनी टीम के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे रालोद को करारा झटका लगा है। उज्ज्वल इससे पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री भी रहे। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। उनके साथ रालोद के महानगर महामंत्री अमित अधाना उर्फ नीटू गुर्जर, महानगर उपाध्यक्ष ऋषिपाल सोम, महानगर मंत्री अर्जुन बरार, चंद्रपाल सिंह, विनय चौधरी, बदन सिंह, विजेंद्र सिंह तोमर, जगदीश सिंह, रणवीर तोमर, सुनील फौजी, बीना पूनिया, अंशु चौधरी, नितिन वाधवा, प्रवीण चौधरी, दीपक चौधरी, अजीत सिंह, लोकेंद्र सिंह, अरविंद सांगवान, विपिन, सूरज यादव, जोनी गुर्जर, वीशू गुर्जर, शशांक चौहान, विपिन धारीवाल, अश्विनी मसंद, यतेश पूनिया भी भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, गजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...