- दिल्ली से देहरादून का सफर साढ़े चार घंटे में , वंदे भारत का ट्रायल आज | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 23 मई 2023

दिल्ली से देहरादून का सफर साढ़े चार घंटे में , वंदे भारत का ट्रायल आज

 आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच 29 मई से जनता के लिए शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस का आज मंगलवार को ट्रायल होगा। मेरठ में वंदे भारत का दो मिनट का ठहराव रहेगा। आनंद विहार से ट्रेन की शुरुआत होगी और मेरठ, टपरी, हरिद्वार होते हुए वंदे भारत देहरादून पहुंचेगी।मुरादाबाद रेल मंडल की यह पहली वंदेभारत ट्रेन होगी। वंदे भारत के संचालन से पहले मंगलवार को ट्रायल के लिए रेलवे अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। रेलवे बोर्ड ने संभावित समयसारणी जारी कर दी है।

उत्तर रेलवे की ओर से अब देहरादून से आनंद विहार के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। रेलवे ने वंदे भारत के लिए समय-सारणी जारी कर दी है। करीब साढ़े चार घंटे में दिल्ली-देहरादून के बीच सफर तय हो सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जो ट्रेनें दिल्ली-देहरादून के लिए संचालित हो रही हैं उनका देहरादून पहुंचने का समय अधिक है। मंगलवार को देहरादून-दिल्ली वाया हरिद्वार, टपरी, मेरठ ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा। मेरठ सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि सोमवार को ट्रायल की तैयारी की गई है, लेकिन ट्रायल का समय अभी फाइनल नहीं है। 29 मई से ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

वंदे भारत देहरादून से सुबह 7.00 बजे चलकर टपरी होते हुए सुबह 10.32 बजे मेरठ पहुंचेगी और दो मिनट स्टापेज के बाद 10.34 पर दिल्ली रवाना हो जाएगी। आनंद विहार पहुंचने का समय 11.30 बजे है। शाम को आनंद विहार से 5.50 बजे चलकर 6.43 बजे मेरठ सिटी स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट स्टापेज के बाद 6.45 पर देहरादून के लिए रवाना होगी। रात में 10.20 बजे देहरादून पहुंचने का समय रहेगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत

-देहरादून से आनंद विहार के बीच वंदे भारत का हरिद्वार, हिंडन हरिद्वार बाईपास, टपरी, मेरठ में स्टापेज होगा।

-मेरठ के बाद वंदे भारत सीधे आनंद विहार पहुंचेगी।

-आनंद विहार से देहरादून की दूरी 291 किलोमीटर है जो साढ़े चार घंटे में पूरी की जाएगी।

-सप्ताह में बुधवार को छोड़ बाकी छह दिनों में वंदे भारत का संचालन किया जाएगा।

वंदे भारत की संभावित समय-सारणी

देहरादून-आनंद विहार के बीच

देहरादून से प्रस्थान सुबह 7 बजे

हरिद्वार सुबह 8.04 बजे, रवाना 8.08 बजे

टपरी सुबह 9.27 बजे, रवाना 9.29 बजे

मेरठ सिटी सुबह 10.32 बजे, रवाना 10.34 बजे

आनंद विहार सुबह 11.30 बजे

आनंद विहार-देहरादून के बीच

आनंद विहार से प्रस्थान शाम 17.50 बजे

मेरठ सिटी शाम 18.43 बजे, रवाना 18.45 बजे

टपरी शाम 20.04 बजे, रवाना 20.06 बजे

हरिद्वार रात्रि 21.16 बजे, रवाना 21.21 बजे

देहरादून रात्रि 22.20 बजे।




एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...