- मेरठ:मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत, रिटायर्ड दरोगा घायल,DPS की बस ने दो लोगों को रौंदा | दैनिक सच्चाईयाँ

मंगलवार, 9 मई 2023

मेरठ:मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत, रिटायर्ड दरोगा घायल,DPS की बस ने दो लोगों को रौंदा

 मेरठ गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित सीएनजी पंप के पास मॉर्निंग वॉक से लौट रहे रिटायर्ड बैंक मैनेजर और रिटायर्ड दरोगा को बच्चों से भरी डीपीएस स्कूल की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बैंक मैनेजर टायरों के बीच जाकर फंस गए। इस दौरान काफी दूर तक घिसटते चले गए। वहीं रिटायर्ड दरोगा काफी दूर जा गिरे। रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिटायर्ड दरोगा को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।आपको बताते चले कि गंगानगर ब्लॉक पी-107 में वीर सिंह (66) परिवार के साथ रहते थे। उनके बेटे सूर्यकांत अमरोहा में शिक्षक हैं। वह रोजाना अपने परिचित ब्लॉक-बी निवासी रिटायर्ड दरोगा मेघ सिंह (65) के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। मंगलवार की सुबह करीब सवा छह बजे मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे।इतने में डीपीएसकी रूट नंबर 3 की बस तेज रफ्तार से पहुंची और टक्कर मार दी। घटना के समय स्कूल बस में करीब 6 बच्चे मौजूद थे। उन्हें दूसरी स्कूल बस मंगाकर भेजा गया। हादसे की सूचना सीएनजी पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने पुलिस को दी। घायल अवस्था में मेघ सिंह को आईआईएमटी हॉस्पिटल गंगानगर और पुलिस की मदद से वीर सिंह को जसवंत राय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बेटे की तहरीर मुकदमा दर्ज

वहीं मृतक वीर सिंह के पुत्र सूर्यकांत की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। गंगानगर एसएचओ दिनेश कुमार का कहना है कि हादसे की सूचना मिली थी। इसमें रिटायर्ड बैंक मैनेजर की मौत हो गई है जबकि रिटायर्ड दरोगा घायल है। बस व चालक नारायण को हिरासत में ले लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search