- Nikay Chunav Result Live : शुरुआती रुझान में सपा के लिए बुरी खबर , मेरठ सीट पर भाजपा ने बनाई बढ़त , सपा प्रत्याशी | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 13 मई 2023

Nikay Chunav Result Live : शुरुआती रुझान में सपा के लिए बुरी खबर , मेरठ सीट पर भाजपा ने बनाई बढ़त , सपा प्रत्याशी

Uttar Pradesh Nikay Chunav Parinam, Nikay Chunav Result Live:

शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा।760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा।
17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने भी एक-एक सीट पर बढ़त बना ली है। सपा अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। निकाय चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...

लाइव अपडेट

09:34 AM, 13-May-2023UP Nikay Chunav Result:

बैलेट मतपत्रों की गणना में निर्दल प्रत्याशी आगे आजमगढ़ में नगरपालिका परिषद आजमगढ़ के चुनाव में बैलेट पेपर की मतगणना में निर्दल प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव को नौ मत और भाजपा प्रत्याशी अभिषेक जायसवाल दीनू को सात मत मिले।

09:31 AM, 13-May-2023UP Nikay Chunav Result:

मवाना में एक घंटा देरी से शुरू हुआ मतगणना का कार्य मेरठ के मवाना में एक घंटा देरी से मतगणना का कार्य शुरू हो सका। एक घंटा व्यवस्था को ठीक करने में लग गया। वहीं सरधना में पोस्टल बैलेट की मतगणनाी 9 बजे शुरू हुई। मेरठ में मतगणना शुरू होने में देरी हो रही है।

09:31 AM, 13-May-2023Nikay Chunav Result:

अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी को 6587 और समाजवादी पार्टी के आशीष पांडे दीपू को 2808 वोट मिले हैं।

09:30 AM, 13-May-2023UP Municipal Election Result:

 बागपत नगर पालिका अध्यक्ष पद पर वोटों की गिनती बागपत नगर पालिका अध्यक्ष पद पर वोटों की गिनती जारी है। यहां पोस्टल में भाजपा को 14 व रालोद को 4 वोट मिले हैं। भाजपा से राजकुमार चौहान रालोद प्रत्याशी राजुद्दीन से आगे चल रहे हैं।

पोस्टल की गिनती बागपत में इस तरह है, अग्रवाल मंडी टटीरी
निर्दलीय -8
भाजपा -6,
रालोद-4

अमीनगर सराय-
निर्दलीय सुनीता मालिक-2
भाजपा मांगेराम यादव-1

पालिकाध्यक्ष पदों के लिए मतगणना जारी है। बागपत और बिजनौर में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

09:29 AM, 13-May-2023UP Municipal Election Result:

लाखीमपुर नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी आगे चुनाव चिन्ह - मत
सितारा - 63
साइकिल - 62
कमल - 43
हाथी - 27

09:28 AM, 13-May-2023UP Nikay Chunav Result:

अंबेडकरनगर: पोस्टल मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आगे अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में पोस्टल मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा आगे हैं। उन्हें 22 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता को 5, बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को 5 और सपा की शारदा को 3 मत मिले हैं। टांडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के पोस्टल मत की गिनती में निर्दल शबाना और बीजेपी के प्रदीप गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर है। सपा तीसरे स्थान पर है।

09:28 AM, 13-May-2023

आगरा में बसपा ने भाजपा को हराया आगरा में मतगणना शुरू होते ही रुझान आना शुरू हो गए हैं। मेयर की दौड़ में बीएसपी प्रत्याशी लता वाल्मीकि आगे चल रही हैं, वहीं भाजपा दूसरे स्थान पर है। आगरा वार्ड 01 से बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मीना देवी ने लगभग 1700 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 2991 वोट मिले वहीं भाजपा की श्रावती को 1232 वोट मिले।

09:27 AM, 13-May-2023Nikay Chunav Result:

गणेश 63 वोटों से आगे प्रयागराज में पोस्टल बैलेट के दूसरे राउंड में भाजपा महापौर पद के उम्मीदवार गणेश केसरवानी आगे हैं। गणेश 63 वोटों से आगे चल रहे हैं।

09:26 AM, 13-May-2023

 कानपुर में महापौर प्रत्याशियों के रुझान
पहले चरण में वार्ड संख्या 56 हीरामन का पुरवा
कांग्रेस- आशनी अवस्थी को 306 वोट मिले
सपा की वंदना बाजपेई को 81 वोट मिले
बीजेपी की प्रमिला पांडे को 6 वोट मिले
बीएसपी की अर्चना निषाद को 6 वोट मिले

09:24 AM, 13-May-2023Nikay Chunav Result:

मतगणना जारी वाराणसी के तहसील राजातालाब में नगर पंचायत गंगापुर के लिए मतगणना जारी है। स्ट्रांग रूम से मत पेटियां लाकर हाल रखी गई। मत पेटियों के यहां पहुंचे प्रत्याशी और एजेंट को दिखाया गया। तत्पश्चात गिनती प्रारंभ हुई। पहले वार्ड नंबर 1 और 6 की गिनती प्रारंभ हुई है।महराजगंज के नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 10 पोस्टल बैलेट मत पड़े थे जिसमें निर्दल प्रत्याशी गुड्डू खान को 4, निर्दल प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी को 3, भाजपा के उमेश जयसवाल को 2 तथा सपा की छाया सिंह को 1मत मिला है।

09:22 AM, 13-May-2023UP Municipal Election Result:

 एक वोट के लिए प्रत्याशी समर्थक भि़ड़े ग्रेटर नोएडा के दनकौर मतगणना स्थल पर मतगणना के दौरान एक वोट के लिए प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प हो गई।
 

09:21 AM, 13-May-2023UP Municipal Election Result:

14 सीट पर भाजपा और एक सीट पर सपा आगे 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 14 सीट पर भाजपा और एक सीट पर सपा आगे है। कांग्रेस और बसपा ने भी एक-एक सीट पर बढ़त बना ली है।

09:17 AM, 13-May-2023UP Nikay Chunav Result:

 भाजपा के राजकुमार आगे बागपत नगर पालिका अध्यक्ष पद पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहां पोस्टल में भाजपा को 14 व रालोद को 4 वोट मिले हैं। भाजपा से राजकुमार चौहान रालोद प्रत्याशी राजुद्दीन से आगे चल रहे हैं।

09:16 AM, 13-May-2023UP Municipal Election Result:

महराजगंज निकाय चुनाव अपडेट आनंद नगर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पोस्टल बैलेट में
सपा- 5
कांग्रेस- 2
बीजेपी - 3

बृजमनगंज नगर पंचायत
सपा- 1
बीजेपी -3

09:15 AM, 13-May-2023

कन्नौज में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी कन्नौज में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। कन्नौज नगर पालिका के वोटों की गिनती मंडी में हो रही है। छिबरामऊ की मंडी में छह सीट छिबरामऊ, गुरसहायगंज, समधन, सौरिख, तालग्राम और सिकंदरपुर के वोट गिने जा रहे हैं। तिर्वा के डीएन इंटर कॉलेज में तिर्वा नगर पंचायत के वोट गिने जा रहे हैं। डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंवर अनुपम सिंह मतगणना स्थल का भ्रमण कर रहे हैं। वोट की गिनती के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

09:22 AM, 13-May-2023UP Municipal Election Result:

एक वोट के लिए प्रत्याशी समर्थक भि़ड़े ग्रेटर नोएडा के दनकौर मतगणना स्थल पर मतगणना के दौरान एक वोट के लिए प्रत्याशी के समर्थकों में झड़प हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...