- UP:निकाय चुनाव का दूसरा और आखिरी चरण का मतदान , 38 जिलों में हो रहा है मतदान | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 11 मई 2023

UP:निकाय चुनाव का दूसरा और आखिरी चरण का मतदान , 38 जिलों में हो रहा है मतदान

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस फेज में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 268 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों के लिए चुनाव है।मतदान सुबह सात बजे शुरू है और शाम को छह बजे तक जारी रहेगा। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो जाएगी। दूसरे चरण के निकाय चुनाव में बीजेपी, सपा और कांग्रेस के लिए काफी अहम माना जा रहा है। निकाय चुनाव के परिणाम के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आकलन पार्टियों को हो जायेगा।

राजनितिक दलों के लिए निकाय चुनाव के दूसरे चरण को सियासी तौर पर काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस चरण में मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर और अयोध्या जैसे हाई प्रोफाइल नगर निगम शामिल हैं। जिसपर सीधी लड़ाई भाजपा और सपा में देखी जा सकती है।

मेयर सीट पर यहां है मुकाबला

बता दें कि आज जिन 38 जिलों में वोटिंग हो रही है, उनमें से 7 मेयर सीट पर भी मतदान हो रहा है। इन सीटों पर भी भाजपा, सपा और बसपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। इन सीटों में गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, शाहजहांपुर और बरेली की मेयर सीट शामिल हैं।

कितने प्रत्याशी हैं मैदान में

बता दें कि राज्य की 7 नगर निगम की मेयर सीटों के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं नगर निगमों के 581 पार्षद पद के लिए 3840 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका के 2520 पार्षद सीटों के लिए 13315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इसी के साथ 268 नगर पंचायत के अध्यक्षों के पद के लिए 2942 उम्मीदवार और इनके 3459 सदस्यों के पद के लिए 17997 उम्मीदवार चुनावी ताल ठोक रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...