- UP Nikay Chunav 2023 : मेरठ और बागपत में सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी,बागपत में कई जगह नोकझोंक,पढ़ें हर अपडेट | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 11 मई 2023

UP Nikay Chunav 2023 : मेरठ और बागपत में सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी,बागपत में कई जगह नोकझोंक,पढ़ें हर अपडेट

उत्तर प्रदेश में निकाय के दूसरे चरण के तहत 38 जिलों में मतदान चल रहा है।
मेरठ और बागपत में सुबह 7:00 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

लाइव अपडेट

08:30 AM, 11-May-2023

  मेरठ में कलेक्ट्रेट में एनआईसी में चुनाव कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें एडीएम वित्त पंकज वर्मा के नेतृत्व में करीब 30 सदस्यीय टीम लगातार मतदान केंद्रों की निगरानी कर रही है। विकासपुरी कॉलोनी में वार्ड 72 बूथ संख्या 862 में मतदान जारी है। वहीं आरजी इंटर कॉलेज में विधायक अमित अग्रवाल भी वोटिंग करने पहुंचे।

08:23 AM, 11-May-2023

मेरठ में कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब मेरठ में बूथ नंबर 515 नगला ताशी, बूथ नंबर 614 नगला बट्टू, बूथ नंबर 29 मलियाना, बूथ नंबर 360 एनएएस कालेज में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।

08:14 AM, 11-May-2023

14 जोन 44 सेक्टर में बांटा जिला बागपत जिले में दो लाख 67 हजार 886 मतदाताओं के मतदान करने के लिए 103 मतदान केंद्रों पर 294 मतदेय स्थल बनाए गए है। जिनमें 37 संवेदनशील, 13 अतिसंवेदनशील और 18 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र है। चुनाव के लिए तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों को 14 जोन और 44 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 27 आरओ व 29 एआरओ लगाए गए है।

08:05 AM, 11-May-2023

बागपत में मतदान करने उमड़ी भीड़ कई जगह नोकझों

  बागपत में तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। सुबह सात बजे से पहले ही बूथों पर लाइन लग गई तो उनको पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। सात बजने के बाद ही मतदान शुरू कराया गया। उसके बाद कई जगह वोट डालने को लेकर एजेंटों पर नोकझोंक भी हुई। बड़ौत में फर्जी वोट डालने की शिकायत भी एसपी के पास आई तो वहां पुलिस भेजी गई।

07:47 AM, 11-May-2023

मतदान की शुरुआत में मेरठ में मुस्लिम मतदाताओं में उत्साह कम नजर आया हिंदू बाहुल्य क्षेत्र फूल बाग कॉलोनी और सूरजकुंड पर जिला उद्योग केंद्र में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइन लगी हुई है। निर्धारित दूरी पर राजनीतिक दलों ने अपने बस्ते लगाए हुए हैं। शहर भर में मतदान केंद्रों के साथ-साथ मुख्य मार्ग और चौराहों पर भी भारी पुलिस बल तैनात है। सूरजकुंड पर संक्रमित अस्पताल स्थित रैन बसेरे में मतदान केंद्र पर भी मतदाताओं की लाइन देखने को मिली। इसके अलावा बुढ़ाना गेट पर भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नगर निगम के सरदार पटेल स्कूल में भी मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इतना जरूर है कि इन मिश्रित इलाकों में मुस्लिम मतदाताओं में अभी तक मतदान को लेकर रुझान कम दिखाई दिया है।

07:16 AM, 11-May-2023

मतदान शुरू होने पर मेरठ में मतदाताओं का बूथों पर पहुंचना शुरू हो गया। कई जगह वर्क पर निकले मतदाता पहले मतदान करने के बाद पार्क पहुंचे और योगा व व्यायाम में जुट गए। इसी तरह बागपत में भी मतदाता मतदान शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे।

07:16 AM, 11-May-2023

24 घंटे खुला रहेगा कंट्रोल रूम जिले में 57 निर्वाचन अधिकारी, 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 38 जोनल मजिस्ट्रेट व 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश है। बूथों पर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। 24 घंटे कंट्रोल रूम खुला रहेगा। निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं कंट्रोल रूम में मतदाता दे सकते हैं।

07:03 AM, 11-May-2023

महिलाओं के लिए बनाए गए हैं पिंक बूथ मेरठ जिले के 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन के 1480 बूथ पर 1609831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोगों की सुगमता के लिए मतदान बूथों पर हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं को परेशानी से बचाने के लिए सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, यहां महिला कर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर रैंप, पेयजल, डस्टबिन और साफ-सफाई की व्यवस्था है।

06:08 AM, 11-May-2023

16 लाख मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग मेरठ जिले के 316 वार्ड में 503 पोलिंग स्टेशन के 1480 बूथ पर 1609831 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डीएम दीपक मीणा ने बताया कि लोगों की सुगमता के लिए मतदान बूथों पर हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। महिलाओं को परेशानी से बचाने के लिए सभी निकायों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, यहां महिला कर्मियों और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलिंग बूथ पर रैंप, पेयजल, डस्टबिन और साफ-सफाई की व्यवस्था है।

05:27 AM, 11-May-2023

आज आपका दिन, वोट जरूर करें आज आपका दिन है। सबसे पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व को सार्थक बनाएं। मेरठ शहर के सभी 16 निकायों के 16.09 लाख मतदाता 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। डीएम-एसएसपी, स्कूल, व्यापारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं की अपील है कि सुबह सबसे पहले मतदान और फिर दूजा काम करें।

05:03 AM, 11-May-2023

बागपत में 103 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 294 बूथबागपत जिले में दो लाख 67 हजार 886 मतदाताओं के मतदान करने के लिए 103 मतदान केंद्रों पर 294 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 37 संवेदनशील, 13 अतिसंवेदनशील और 18 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र हैं। चुनाव के लिए तीन नगरङ पालिकाओं व छह नगर पंचायतों को 14 जोन और 44 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 27 आरओ व 29 एआरओ लगाए गए हैं।
मतदान कराने के लिए बुधवार को बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय के लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। वहीं बड़ौत, छपरौली, दोघट, टीकरी के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति बड़ौत और खेकड़ा व रटौल के लिए लख्मीचंद पटवारी कालेज से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। इन जगहों से 294 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
पोलिंग पार्टियों को जिलाधिकारी राजकमल यादव ने कहा कि स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष होकर मतदान संपन्न कराएं और टीम भावना के साथ सभी कार्य करें। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतदान होगा। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

05:01 AM, 11-May-2023

बागपत में 780 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज बागपत, बड़ौत व खेकड़ा तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज दो लाख 67 हजार 886 मतदाता करेंगे। इनमें अध्यक्ष पद के 106 प्रत्याशी हैं तो सभासद के लिए 674 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं।

03:59 AM, 11-May-2023

UP Nikay Chunav 2023 Live: दोनों ही जिलों में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज मतदान होना है। इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली बुधवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं। आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वहीं मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

08:30 AM, 11-May-2023

मेरठ में कलेक्ट्रेट में एनआईसी में चुनाव कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें एडीएम वित्त पंकज वर्मा के नेतृत्व में करीब 30 सदस्यीय टीम लगातार मतदान केंद्रों की निगरानी कर रही है। विकासपुरी कॉलोनी में वार्ड 72 बूथ संख्या 862 में मतदान जारी है। वहीं आरजी इंटर कॉलेज में विधायक अमित अग्रवाल भी वोटिंग करने पहुंचे।

08:05 AM, 11-May-2023

बागपत में मतदान करने उमड़ी भीड़ कई जगह नोकझों

  बागपत में तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायतों के 780 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए बृहस्पतिवार सुबह ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमडऩी शुरू हो गई। सुबह सात बजे से पहले ही बूथों पर लाइन लग गई तो उनको पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। सात बजने के बाद ही मतदान शुरू कराया गया। उसके बाद कई जगह वोट डालने को लेकर एजेंटों पर नोकझोंक भी हुई। बड़ौत में फर्जी वोट डालने की शिकायत भी एसपी के पास आई तो वहां पुलिस भेजी गई।

04:21 AM, 11-May-2023

पहले मतदान, फिर दूजा काम

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता पहले मतदान, फिर दूजा काम की नीति अपनाएंगे।
मेरठ में 2017 में 47.88 प्रतिशत वोट पड़े थे, शहर वासियों को इस बार रिकॉर्ड तोड़ना है। 

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...