- UP:-पति के सामने ही विवाहिता ने थामा बहन के देवर का हाँथ | दैनिक सच्चाईयाँ

शनिवार, 27 मई 2023

UP:-पति के सामने ही विवाहिता ने थामा बहन के देवर का हाँथ

 सांगीपुर-मायके से आठ महीने पहले फरार हुई विवाहिता ने पति के सामने प्रेमी बहन के देवर का हाथ थाम लिया। मायके वालों के सामने पत्नी के कदम से परेशान पति मायूस होकर वापस घर लौट गया।सांगीपुर इलाके की युवती का विवाह लगभग तीन साल पहले मान्धाता के एक युवक के साथ हुई थी। 21 अक्टूबर 2022 को विवाहिता अपने मायके से ही लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चल सका तो मां ने सांगीपुर थाने में बेटी गायब हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद थाने के दरोगा अतुल यादव हमराहियों के साथ मिलकर गुरुवार के दिन दोनों को प्रयागराज से बरामद कर लिया। थाने लेकर आने के बाद पुलिस ने मायके वालों को बुलाया। विवाहिता के बरामद हो जाने की खबर सुनकर मायके वालों के साथ ससुराल वाले भी सांगीपुर थाने पहुंच गये। ससुराल और मायके पक्ष के लोगो के बहुत समझाने के बाद भी वह पति के साथ जाने को तैयार नही हुई। आखिरकार अंत मे विवाहिता ने मां और पति के सामने अपने कुंडा निवासी प्रेमी सगी बहन के देवर का हाथ पकड़ लिया। पत्नी के फैसले से परेशान पति और मायके वाले मायूस होकर घर लौट गये। एसओ मनोज यादव का कहना है कि विवाहिता सगी बहन के देवर के साथ मायके से भगी थी बरामदगी के बाद उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search