- Weekly Horoscope 22-28 May 2023 | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 21 मई 2023

Weekly Horoscope 22-28 May 2023

 Weekly Horoscope 22-28 May 2023: मेष राशि- इस राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में दोस्तों के साथ बिजी रहेंगे। उनके साथ ही काफी अच्छा समय बिताएंगे। भाई-बहनों का प्यार मिलेगा। हफ्ते के मध्य में तनाव बढ़ सकता है। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिन जीवन के लिए सुकून भरा समय रहेगा। दिल की बात अपने जीवनसाथी से साझा करने में संकोच न करें। व्यापार में अच्छी स्थिति बनी रहेगी।

वृष राशि

वृष राशिवालों को इस हफ्ते भाग्य का साथ मिलेगा। घर में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध अच्छे रहेंगे। सप्ताह के मध्य में भाइयों से अनबन हो सकती है। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। दफ्तर में भी संभलकर रहें। सप्ताह के आखिरी दिनों में सब कुछ बहुत ही सामान्य हो जाएगा। कारोबार में तरक्की होगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में प्रसन्न रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम बनेंगे। सप्ताह के मध्य में संपत्ति से संबंधित विवाद हो सकता है। मित्र के सहयोग से कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। ऑफिस में साथियों का सहयोग भी मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत कमजोर रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपके मिजाज में कुछ बदलाव नजक आएगा। किसी से भी बुरी बात करने से बचें और सेहत का विशेष ध्यान रखें। सप्ताह के अंतिम दिनों में आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक हफ्ते की शुरुआत में खुश रहेंगे। आय बहुत अच्छी रहेगी। विभिन्न स्रोतों से आपके पास धन का आगमन होगा। प्रेम जीवन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। सप्ताह के मध्य में खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। कुछ को चोट लग सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजनों के बीच भी प्रेम देखने को मिलेगा। सप्ताह के मध्य में अच्छी आमदनी होगी। मनोकामनाओं की पूर्ति होने से प्रसन्नता की अनुभूति होगी।सप्ताह के अंतिम दिन पूरी तरह से व्यतीत रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को हफ्ते के शुरुआत में भाग्य का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। खूबसूरत हिल स्टेशनों की सैर कर सकते हैं। बहनों से प्रेम रहेगा। तनाव कम होगा, लेकिन प्रेम जीवन में कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। कारोबार में तरक्की होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। किसी कारणवश भावनात्मक तनाव रहेगा। हफ्ते के मध्य में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पिता से अनबन हो सकती है। नौकरी और व्यापार में सामंजस्य रहेगा। परिवार को समय दें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। नए लोगों से संपर्क करें लाभ होगा। पारिवारिक जीवन के लिए भी यह समय रोमांटिक रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ लंबी छुट्टियों की योजना बना सकते हैं। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। रक्तचाप की समस्या या चोट लग सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत कमजोर रहेगी। खर्चे तेजी से बढ़ेंगे। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में प्रेम संबंध में भावनात्मक तनाव बढ़ेगा। यह आपके घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकता है। व्यापारी में सावधानी बरतें, कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। सप्ताह के अंतिम दिनों में भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक रोमांटिक महसूस करेंगे। प्रेम जीवन के लिए सुनहरा समय रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ खूबसूरत पलों का आनंद उठा पाएंगे। सप्ताह के अंतिम दिन व्यापार और नौकरी में तरक्की होगी। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातक अपने घरवालों के साथ खुश रहेंगे। परिवार में कोई कार्यक्रम हो सकता है। परिजनों के बीच प्रेम रहेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चे बढ़ेंगे।

डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...