- Ghaziabad: शादी का झांसा देकर किशोरी से दो साल तक दुष्कर्म, विरोध करने पर पूरे परिवार को गोली मारने की दी धमकी | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 14 जून 2023

Ghaziabad: शादी का झांसा देकर किशोरी से दो साल तक दुष्कर्म, विरोध करने पर पूरे परिवार को गोली मारने की दी धमकी

गाजियाबाद,एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर किशोरी से युवक ने दुष्कर्म किया। पिछले दो साल से वह उसका शारीरिक उत्पीड़न करता रहा। कुछ दिन पहले आरोपित ने शादी से इनकार कर दिया।

विरोध पर किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ किशोरी मंगलवार को मोदीनगर थाने शिकायत करने पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पड़ोस में रहता है आरोपी

मूलरूप से मथुरा जिले की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी पिछले दस साल से यहां मोदीनगर की एक कॉलोनी में अपने मामा के यहां रहती है। वह एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। मामा के पड़ोस में रहने वाले आरिफ से उसकी ढाई साल पहले दोस्ती हुई थी।

होटल में दुष्कर्म करने का आरोप

दोनों की फोन पर बातें होने लगी। उनके प्रेम-प्रसंग शुरू हो गए। कुछ महीने बाद आरोपित किशोरी को एक होटल में लेकर गया। वहां नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने शादी का भरोसा दिया।

शादी करने का किया वादा

आरोप है कि उसने कहा था कि वह उससे ही शादी करेगा। इसके बाद लगातार दो साल तक उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी को यकीन था कि आरोपित उससे शादी कर लेगा। इसलिए उसने विरोध भी नहीं किया। लेकिन कुछ दिन पहले किशोरी को पता चला कि आरोपित का रिश्ता कहीं पर तय हो गया है।

पूरे परिवार को गोली मारने की दी धमकी

इस बारे में आरोपी से पूछा तो उसने किशोरी से शादी करने से इनकार कर दिया। धमकी दी कि यदि फिर से शादी के लिए कहा तो पूरे परिवार को गोली मार देगा। आरोप है कि उसने किशोरी के अश्लील फोटो भी प्रसारित करने की धमकी दी।

परेशान होकर किशोरी हिंदु युवा वाहिनी के पदाधिकारियों से मिली और उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। किशोरी के पक्ष में वाहिनी के जिला महामंत्री नीरज शर्मा, नगर अध्यक्ष मधुर नेहरा टीम के साथ गोविंदपुरी चौकी व मोदीनगर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।

एसीपी मोदीनगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपित आरिफ के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। किशोरी के बयान दर्ज कराए गए हैं। उसका जल्द ही मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...