- विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार | साप्ताहिक सच्चाईयाँ

मंगलवार, 29 अगस्त 2023

विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

जिले के बसवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 दिन पहले घर में सो रही एक विवाहिता से जबरन दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी पुलिस कांस्टेबल महेश गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी भरतलाल ने बताया कि एक विवाहित ने मामला दर्ज करवाया था कि 15 अगस्त की रात उसके परिवार के लोग बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी कांस्टेबल महेश गुर्जर उसकी चारपाई के नीचे घुस गया।

 आवाज आने पर विवाहिता जाग गई। कांस्टेबल ने विवाहिता का मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने कांस्टेबल को पकड़कर पिटाई कर दी व चारपाई से बांध दिया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात आरोपी पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। घटनाक्रम के दौरान आरोपी कांस्टेबल दौसा जिले के ही सिकंदरा पुलिस थाने में तैनात था।

 बाद में पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया था, साथ ही बसवा के थाना प्रभारी को भी निलंबित कर दिया था। कांस्टेबल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछले दिनों लोगों ने पानी की टंकी पर चढ़कर आंदोलन भी किया था। जिस पर पुलिस ने जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search