- दुखद: हार्ट अटैक से हुई टीवी एक्ट्रेस की मौत, आठ महीने से प्रेग्नेंट थीं 35 साल कीं डॉ प्रिया | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 1 नवंबर 2023

दुखद: हार्ट अटैक से हुई टीवी एक्ट्रेस की मौत, आठ महीने से प्रेग्नेंट थीं 35 साल कीं डॉ प्रिया


 लयालम टीवी इंडस्ट्री शोक में है। कुछ समय पहले टीवी एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन भगवान को प्यारी हो गई थीं। वहीं अब करुथामुथु जैसे शो में नजर आने वालीं अभिनेत्री डॉ. प्रिया का निधन हो गया है।

डॉ. प्रिया मात्र 35 साल की थीं। उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई। वह पिछले आठ महीने से प्रेग्नेंट थीं। उनके परिवार वाले इस वक्त गहन सदमे में हैं।

अस्पताल में आया हार्ट अटैक
अभिनेता किशोर सत्या ने डॉ प्रिया के निधन की जानकारी दी है। किशोर सत्या ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'मलयालम टीवी इंडस्ट्री में एक और अप्रत्याशित मौत, डॉ. प्रिया का निधन हो गया है। वह पिछले आठ माह से गर्भवती थीं। उनका बच्चा इस वक्त आईसीयू में है। वह पूरी तरह स्वस्थ थीं। उन्हें कोई समस्या नहीं थी। वे तो नियमित जांच के लिए अस्पताल गई थीं और तभी हार्ट अटैक आ गया।'

अस्पताल में आया हार्ट अटैक
अभिनेता किशोर सत्या ने आगे लिखा, 'अपनी इकलौती बेटी के निधन के बाद उनकी मां पूरी तरह टूट गई हैं। पिछले छह महीने से उनकी देखभाल कर रहे उनके पति का दर्द बयां नहीं किया जा सकता। जब मैं कल रात अस्पताल गया तो मुझे नहीं पता था कि उन्हें कैसे सांत्वना दूं। भगवान अच्छे लोगों के प्रति इतना क्रूर कैसे हो जाता है? जब एक 35 वर्षीय व्यक्ति दुनिया छोड़कर चला जाता है तब संवेदना शब्द भी शोभा नहीं देता। प्रिया के माता-पिता और उसके पति इससे कैसे उबरेंगे...।'

डॉ. प्रिया के बारे में
डॉ. प्रिया मलयालम इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों में से एक थीं। उन्होंने लोकप्रिय शो करुथामुथु में किशोर के साथ स्क्रीन साझा की थी। हाल ही में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया था। वह पेशे से डॉक्टर थीं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search