- गंगा में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, सनसनी | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 16 नवंबर 2023

गंगा में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, सनसनी

 

जिगना थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजरकला गांव स्थित नरायनघाट पंप कैनाल के समीप गंगा नदी में गुरुवार को एक महिला का शव उतराता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई।

दरअसल, गुरुवार को नरायनपुर घाट की ओर गए लोगों ने पानी में उतराया हुआ शव देख पुलिस को सूचना दी।

मौके पर जिगना व विंध्याचल पुलिस पहुंच गई। इस दौरान दोनों थानों के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया। करीब आठ घंटे बाद सीमा विवाद समाप्त होने पर जिगना पुलिस ने कार्रवाई की। जिगना थाना के उप निरीक्षक रमेश रघुवंशी ने बताया कि अज्ञात महिला का शव सड़ा-गला है। आसपास के लोगों से पहचान कराया गया, पर शिनाख्त न होने पर शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search