- सीएम विष्णुदेव साय के साथ राजभवन पहुंचा भाजपा का विधायक दल.. पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 10 दिसंबर 2023

सीएम विष्णुदेव साय के साथ राजभवन पहुंचा भाजपा का विधायक दल.. पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा


रायपुर: मुख्यमंत्री के तौर पर विष्णुदेव साय के चयन के बाद अब भाजपा के आला नेता राजभवन पहुँच चुके है। वह यहां राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी है।

जो नेता फिलहाल विष्णुदेव साय के साथ है उनमें भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, मोतीलाल साहू, पुन्नू लाल मोहले, अमर अग्रवाल, लता उसेंडी और भैया लाल राजवाड़े शामिल है।

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चुनाव पूरा हो चुका है। कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के नए सीएम होंगे। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी और फिर उनके नाम का ऐलान किया गया। भाजपा के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय ने कुनकुरी से कांग्रेस के यूडी मिंज को इस बार 25 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया है। साय तीन बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके है। संगठन में भी उन्हें बड़ा पद मिल चुका है। वह दो बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...