- नहीं रहे मशहूर सिलेंडर आर्टिस्ट: लंबी बीमारी के चलते लियाकत अली का निधन | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 15 जून 2022

नहीं रहे मशहूर सिलेंडर आर्टिस्ट: लंबी बीमारी के चलते लियाकत अली का निधन

मशहूर कैलेंडर आर्टिस्ट लियाकत अली अब नहीं रहे।लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया।वह मेरठ करीमनगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।सूचना के अनुसार वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।लियाकत अली सभी धर्मों, धार्मिक स्थलों के कैलेंडर तैयार करने में बड़ी पहचान रखते थे। घरों में कैलेंडर लगाने की पुरानी परंम्परा रही है। हिन्दू परिवार हो या कोई मुस्लिम परिवार। सभी लोगों के घरों पर दीवारों की शोभा या पूजा स्थल पर हम भगवान की मूरत लगाना नहीं भूलते। धार्मिक भावनाओं को चेहरा देने वाले मेरठ के लियाकत अली भी दुनिया छोड़ गए। आमतौर पर हम जो भी भगवान का या कोई धार्मिक कैलेंडर देखते है उसमें नीचे रस्तौगी स्टूडियो लिखा होता है। इन सभी कलाकृतियों के जनक योगेन्द्र रस्तोगी और लियाकत अली थे। देश ही नहीं विदेशों में भी उन्होंने मेरठ का नाम रोशन किया। अपनी कला के माध्यम से जाने पहचाने जाते थे। हजारों कैलेंडर की मूल कलाकृति का निर्माण इन दोनों कलाकारों ने ही किया था। योगेन्द्र रस्तौगी जी का निधन 2015 में ही हो गया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...