- उत्तर प्रदेश:- सहारनपुर में दो उपद्रवियों पर चला बुलडोजर | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 11 जून 2022

उत्तर प्रदेश:- सहारनपुर में दो उपद्रवियों पर चला बुलडोजर

प्रदेश के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के पश्चात कड़ी कार्यवाही हुई।शामिल दो उपद्रवियों ने अवैध रूप से बने मकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को हुए बवाल में शामिल दो आरोपियों को वीडियो फुटेज के जरिए चिन्हित किया गया।दोनों उपद्रवियों रईस और मुजम्मिल को जब पुलिस गिरफ्तार करने गई तो पता चला कि दोनों के मकान अवैध रूप से बिना नक्शा पास कराए बने हुए थे। सहारनपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और पुलिस की टीम ने जेसीबी बुलाकर क्षेत्र के खाता खेड़ी और 52 फुटा रोड स्थित दोनों आरोपियों के मकान पर जेसीबी चलाई है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि उपद्रव में शामिल आरोपियों के यहां बुलडोजर चलाने की कार्रवाई होती रहेगी।जुमे की नमाज के बाद शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर बवाल करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन रासुका की कार्रवाई करेगा। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। स्थापना में शामिल आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत कार्यवाही कि जाएगी।विवाद में मामले में अभी तक कुल 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...