मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023


मेरठ पहुंचे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह बोले:- किसानों की हितैषी हमारी सरकार,भाजपा सरकार ने अमृत काल में किया बजट पेश
उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह सोमवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अमृत काल में बजट पेश किया है। इस बजट में किसान, गरीब, विद्यार्थी, व्यापारी समेत सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है।
हमारी सरकार किसानों की हितैषी है। किसानों को पेंशन, मोटे अनाज, बागवान समेत बाजरे की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने का काम किया है।प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ में फरवरी माह में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के हर प्रदेश के उद्यमी आएंगे। भाजपा सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा, कनेक्टिविटी और इलेक्ट्रिसिटी पर काम किया है। सपा और बसपा सरकार में प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक थी। लेकिन हमारी सरकार ने इस पर काम किया और आज उद्यमी प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए तैयार है। इसी के साथ किसान, विद्यार्थी, व्यापारी का भी ध्यान रखा गया है। प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था की बुरी हालत थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर कार्यवाही कर स्थिति को सुधारा है।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी गंभीर है। उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता में लोकप्रिय हैं। लोकसभा चुनाव में दोबारा जनता भाजपा को ही वोट देकर विजय बनाएगी।
एक टिप्पणी भेजें